FIR के बाद आरोपी फरार…

सूरजपुर न्यूज़ 24×7.in…

रोशन सोनी…

विशेष रिपोर्ट…

📍 बिश्रामपुर | 25 मार्च ! 2026
बिश्रामपुर थाना क्षेत्र में प्रेम, धोखा और आत्महत्या की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती ने इलेक्ट्रॉनिक्स-फर्नीचर शोरूम संचालक शुभम अग्रवाल पर शादी का झांसा देकर करीब 11 साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी लगातार उसे भरोसे में रखता रहा और शादी की बात आते ही बहाने बनाकर टालता रहा।

🔸 सच्चाई सामने आते ही टूटा भरोसा…
मामले ने तब नया मोड़ लिया जब युवती को पता चला कि आरोपी की शादी कहीं और तय हो चुकी है। इस पर सवाल उठाने पर आरोपी ने कथित तौर पर “दूसरे धर्म” का हवाला देकर शादी से इनकार कर दिया, जिससे आहत युवती गहरे मानसिक तनाव में चली गई।

🔸 सुसाइड की कोशिश, युवकों ने बचाई जान…
परेशान युवती 67 खदान माइंस क्षेत्र की एक सुनसान पोखरी तक पहुंच गई। वहां मौजूद कुछ युवकों को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद उन्होंने दूर से नजर बनाए रखी। जैसे ही युवती ने पोखरी में छलांग लगाई, युवक तुरंत मौके पर पहुंचे। युवती ने एक झाड़ पकड़ लिया था, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से ट्यूब के सहारे उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

🔸 FIR दर्ज, आरोपी फरार…
घटना के बाद पीड़िता ने विश्रामपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 64(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

By Roshan Kumar Soni

रोशन कुमार सोनी SurajpurNews24x7 के मुख्य संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का मैदानी समाचार कवरेज अनुभव है। उन्होंने विभिन्न पत्रकारों के साथ मिलकर स्थानीय और सामाजिक मुद्दों पर कार्य किया है। निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता उनकी पहचान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *