नशे में ट्रक चलाने से मचा हड़कंप, कई वाहन और दुकानों के चबूतरे क्षतिग्रस्त…

oplus_2097184

खड़ा ट्रक अचानक हुआ अनियंत्रित, करीब 300 मीटर तक मचाई तबाही  

सुरज न्यूज़ 24×7.In

रोशन सोनी

बिश्रामपुर रविवार बाजार  शिवनंदनपुर  बिश्रामपुर के बीच स्थित रविवार बाजार में गुरुवार रात करीब 11:00 बजे उसे समय हड़कंप मच गया जब एक खड़ा ट्रक अचानक एंट्री होकर करीब 300 मीटर तक आगे बढ़ता चला गया

नशे की हालत में स्टाफ ने ट्रक किया स्टार्ट

आई, चार दुकानों के चबूतरे समेत कई वाहन क्षतिग्रस्त; गड्ढे में फंसने के बाद रुका ट्रक, जनहानि टली
बिश्रामपुर। देर रात एक खड़ा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर तक आगे बढ़ गया। इस दौरान ट्रक ने रास्ते में कई दुकानों के चबूतरे और वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में भारी नुकसान हुआ, हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना के समय सड़क पर आवाजाही कम होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई।


नशे की हालत में ट्रक स्टार्ट करने की बात


बताया जा रहा है कि ट्रक मालिक अजय साहू की मछली दुकान में काम करने वाला स्टाफ शैलेश गिरी कथित तौर पर नशे की हालत में ट्रक में जाकर बैठ गया। इसके बाद उसने सेल्फ मारकर वाहन स्टार्ट कर दिया। ट्रक पहले से गियर में होने के कारण अचानक आगे बढ़ गया। चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका और ट्रक तेज गति से आगे बढ़ता चला गया।
चार दुकानों के चबूतरे समेत कई वाहन क्षतिग्रस्त
अनियंत्रित ट्रक ने करीब 300 मीटर के रास्ते में चार दुकानों के चबूतरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके अलावा एक छोटा हाथी, ओमनी कार, स्विफ्ट डिजायर, ग्रैंड विटारा, एक अन्य वाहन और दो बाइक भी ट्रक की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गईं।
गड्ढे में फंसने के बाद रुका ट्रक
कई चीजों को टक्कर मारने के बाद ट्रक आखिरकार सड़क किनारे एक गड्ढे में जाकर फंस गया, जिसके बाद वाहन रुक सका। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि घटना देर रात हुई, जिससे सड़क पर लोगों की आवाजाही कम थी और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
दिन में होती घटना तो बढ़ सकता था खतरा
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह की घटना दिन या शाम के व्यस्त समय में होती, तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी। लोगों ने घटना के बाद ट्रक संचालन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चिंता जताई है।
पुलिस ने ट्रक कब्जे में लिया, जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने बिश्रामपुर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि शैलेश गिरी पुलिस की हिरासत में है। पुलिस पूरे घटनाक्रम, वाहन के संचालन और नुकसान के कारणों की जांच कर रही है।

By Roshan Kumar Soni

रोशन कुमार सोनी SurajpurNews24x7 के मुख्य संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का मैदानी समाचार कवरेज अनुभव है। उन्होंने विभिन्न पत्रकारों के साथ मिलकर स्थानीय और सामाजिक मुद्दों पर कार्य किया है। निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता उनकी पहचान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed