सूरजपुर न्यूज़ 24×7.in
रोशन कुमार सोनी
सरगुजा। जिले के बतौली ब्लॉक में आयोजित जनगणना प्रशिक्षण बैठक में एक शिक्षक के नशे की हालत में पहुंचने का मामला सामने आया है।
घटना के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए संबंधित शिक्षक को निलंबित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, 29 अप्रैल को बतौली स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में जनगणना कार्य से जुड़े शिक्षकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में शिक्षक भोलेंद्र पैकरा कथित रूप से शराब के नशे में पहुंचे और बैठक के दौरान एसडीएम Fagesh Sinha से बहस करने लगे।
स्थिति को गंभीर देखते हुए एसडीएम ने तत्काल उनका मेडिकल परीक्षण कराने के निर्देश दिए।
मेडिकल जांच में हुई पुष्टि
मेडिकल चेकअप में शिक्षक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई इसके बाद पूरे मामले की रिपोर्ट बना शिक्षा अधिकारी BEO जिला शिक्षा अधिकारी को भेजी गई
🏥 घटना के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए संबंधित शिक्षक को निलंबित कर दिया है।
मेडिकल चेकअप में शिक्षक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पूरे मामले की रिपोर्ट ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को भेजी गई।
⚖️ DEO ने किया निलंबन
रिपोर्ट मिलने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी Dinesh Jha ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
निलंबन अवधि में शिक्षक का मुख्यालय BEO कार्यालय, उदयपुर निर्धारित किया गया है।
📢 प्रशासन का सख्त संदेश
इस कार्रवाई को प्रशासन द्वारा अनुशासन बनाए रखने के लिए कड़ा संदेश माना जा रहा है। जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही और अनुचित आचरण को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

रोशन कुमार सोनी SurajpurNews24x7 के मुख्य संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का मैदानी समाचार कवरेज अनुभव है। उन्होंने विभिन्न पत्रकारों के साथ मिलकर स्थानीय और सामाजिक मुद्दों पर कार्य किया है। निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता उनकी पहचान है।

