SNT NEWS -सरगुजा। जिले के देवगढ़ देवटिकरा गांव में
देवगढ़ देवटिकरा में मधुमक्खियों का हमला, एक ही परिवार के 5 लोग घायल; महिला ICU में भर्ती
बताया जा रहा है कि घटना दोपहर करीब 3 से 3:30 बजे की है। परसाफ यादव का परिवार और दो बनिहार खेत में उड़द की फसल काट रहे थे। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों का झुंड वहां पहुंचा और लोगों पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
खेत में उड़द की फसल काट रहे एक ही परिवार के पांच लोगों पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। घटना में परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए। गंभीर हालत में परिवार की बुजुर्ग महिला को ICU में भर्ती कराया गया है, जबकि दो अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।
हमले में परसाफ यादव, उनकी पत्नी, भाई, मां और एक बच्ची घायल हुए हैं। परसाफ यादव, उनके भाई और मां को अस्पताल में भर्ती कराया गया। परसाफ यादव की मां की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसके चलते उन्हें ICU में रखा गया है। वहीं पत्नी और बच्ची की हालत फिलहाल ठीक बताई गई है।
पीड़ित परिवार के मुताबिक मधुमक्खियां अचानक आईं और हमला करने के बाद ही उन्हें इसकी जानकारी हो सकी। घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

रोशन कुमार सोनी SurajpurNews24x7 के मुख्य संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का मैदानी समाचार कवरेज अनुभव है। उन्होंने विभिन्न पत्रकारों के साथ मिलकर स्थानीय और सामाजिक मुद्दों पर कार्य किया है। निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता उनकी पहचान है।

