वेशभूषा, अनुशासन, रिकॉर्ड संधारण और लंबित प्रकरणों की समीक्षा; पीड़ितों की शिकायतों पर संवेदनशीलता से कार्रवाई के निर्देश
रोशन कुमार सोनी
सूरजपुर न्यूज़ 24×7.in
अधिकारियों एवं जवानों के टर्नआउट का निरीक्षण करते हुए उनकी ड्यूटी, कार्य संबंधी आवश्यकताओं और व्यक्तिगत समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने जवानों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुना तथा उनके यथासंभव निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना के विभिन्न अभिलेखों, रजिस्टरों एवं दस्तावेजों का अवलोकन किया। उन्होंने दर्ज प्रकरणों की प्रगति, लंबित मामलों और रिकॉर्ड संधारण की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान सभी अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यतन एवं व्यवस्थित रखने तथा लंबित प्रकरणों का नियमानुसार समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एसपी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने को कहा। उन्होंने विशेष रूप से पीड़ितों एवं जरूरतमंद लोगों की शिकायतों को संवेदनशीलता से सुनने और नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली में अनुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ-साथ आमजन के प्रति संवेदनशील व्यवहार भी महत्वपूर्ण है।
सूरजपुर। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर योगेश कुमार पटेल (भापुसे) ने थाना अजाक का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालयीन व्यवस्थाओं, अभिलेखों तथा अधिकारियों-कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिस बल की वेशभूषा, अनुशासन, कार्यक्षमता और ड्यूटी संबंधी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की।
एसपी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने को कहा। उन्होंने विशेष रूप से पीड़ितों एवं जरूरतमंद लोगों की शिकायतों को संवेदनशीलता से सुनने और नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली में अनुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ-साथ आमजन के प्रति संवेदनशील व्यवहार भी महत्वपूर्ण है।
उन्होंने थाना स्तर पर रिकॉर्ड प्रबंधन को बेहतर बनाने, लंबित कार्यों की नियमित समीक्षा करने तथा पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों-कर्मचारियों को सौंपे गए दायित्वों का समय पर निर्वहन सुनिश्चित करने के लिए कहा।

वार्षिक निरीक्षण के दौरान डीएसपी अजाक रीता नीलम कुजूर, थाना प्रभारी अजाक फर्दीनंद कुजूर, स्टेनो पुष्पेन्द्र शर्मा, रीडर विकास सिंह सहित थाना अजाक के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

रोशन कुमार सोनी SurajpurNews24x7 के मुख्य संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का मैदानी समाचार कवरेज अनुभव है। उन्होंने विभिन्न पत्रकारों के साथ मिलकर स्थानीय और सामाजिक मुद्दों पर कार्य किया है। निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता उनकी पहचान है।