सूरजपुर न्यूज़ 24×7.in..

रोशन सोनी…

सूरजपुर | 28 मार्च  | 2026जिले के लिए रविवार, 29 मार्च का दिन बेहद खास होने जा रहा है। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी कल सूरजपुर के प्रवास पर रहेंगे, वे यहाँ सरगुजा संभाग, साहू समाज एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव’ में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे

जिले के लिए रविवार, 29 मार्च का दिन बेहद खास होने जा रहा है। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी कल सूरजपुर के प्रवास पर रहेंगे, वे यहाँ सरगुजा संभाग, साहू समाज एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव’ में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे

रिंग रोड पर दिखेगी आस्था और भव्यता की झलक…
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और साहू समाज ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस भव्य महोत्सव का आयोजन नगर के रिंग रोड स्थित भक्त माता कर्मा चौक पर किया जा रहा है। आयोजन को लेकर समाज के लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है और पूरे क्षेत्र को उत्सव के रंग में सराबोर कर दिया गया है

इस अवसर पर भक्त माता कर्मा की जयंती का राज्य स्तरीय पावन उत्सव…
भक्त माता कर्मा चौक, रिंग रोड, सूरजपुर मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, समाज के इस गौरवशाली आयोजन में संभाग भर से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है।

साहू समाज के पदाधिकारियों के अनुसार, मुख्यमंत्री इस अवसर पर समाज को संबोधित करेंगे और माता कर्मा के संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प को दोहराएंगे। प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर लिया गया है

By Roshan Kumar Soni

रोशन कुमार सोनी SurajpurNews24x7 के मुख्य संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का मैदानी समाचार कवरेज अनुभव है। उन्होंने विभिन्न पत्रकारों के साथ मिलकर स्थानीय और सामाजिक मुद्दों पर कार्य किया है। निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता उनकी पहचान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *