19 Nov 2026, Thu

सूरजपुर
डिजिटल तकनीक से होगी जनगणना 2027, घर बैठे स्वयं दर्ज कर सकेंगे जानकारी
रिपोर्ट: रोशन सोनी सूरजपुर।
भारत में जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल तकनीक पर आधारित होगी, जिससे यह प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक सटीक, पारदर्शी और सुविधाजनक बनेगी।
दो चरणों में होगी जनगणना
जनगणना दो चरणों में संपन्न की जाएगी। पहले चरण में हाउस लिस्टिंग (मकानों का सूचीकरण) किया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में जनसंख्या की गणना होगी। पहले चरण में निर्धारित प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे।
स्व-गणना पोर्टल की सुविधा
इस बार नागरिकों को विशेष सुविधा दी गई है, जिसके तहत वे स्

सूरजपुर
डिजिटल तकनीक से होगी जनगणना 2027, घर बैठे स्वयं दर्ज कर सकेंगे जानकारी
रिपोर्ट: रोशन सोनी, सूरजपुर
भारत में जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल तकनीक पर आधारित होगी, जिससे यह प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक सटीक, पारदर्शी और सुविधाजनक बनेगी।
दो चरणों में होगी जनगणना
जनगणना दो चरणों में संपन्न की जाएगी। पहले चरण में हाउस लिस्टिंग (मकानों का सूचीकरण) किया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में जनसंख्या की गणना होगी। पहले चरण में निर्धारित प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे।
स्व-गणना पोर्टल की सुविधा
इस बार नागरिकों को विशेष सुविधा दी गई है, जिसके तहत वे स्व-गणना पोर्टल (Self Enumeration) के माध्यम से घर बैठे ही अपने परिवार और सुविधाओं से संबंधित जानकारी स्वयं भर सकेंगे। यह सुविधा संबंधित राज्य में हाउस लिस्टिंग शुरू होने से 15 दिन पहले उपलब्ध होगी और 15 दिनों तक सक्रिय रहेगी।
महत्वपूर्ण निर्देश
एक मोबाइल नंबर से केवल एक ही घर का पंजीकरण किया जा सकेगा
परिवार के मुखिया का नाम एक बार दर्ज होने के बाद बदला नहीं जा सकेगा
पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया
स्व-गणना पोर्टल पर प्रवेश करने के लिए पहले अपना राज्य/केंद्र शासित प्रदेश चुनें। इसके बाद:
परिवार के मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करें
अपनी भाषा का चयन करें
OTP के माध्यम से सत्यापन करें
मानचित्र पर अपने घर का स्थान चिन्हित करें
इसके पश्चात एक प्रश्नावली खुलेगी, जिसमें अधिकांश प्रश्न विकल्प आधारित होंगे। फोनेटिक एवं वर्चुअल कीबोर्ड की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। सभी जानकारी भरने के बाद ड्राफ्ट सेव करें, आवश्यकता अनुसार संशोधन करें और अंत में सबमिट करें।
सबमिट करने के बाद 11 अंकों का एससीआईडी (SCID) नंबर जारी होगा, जो SMS के माध्यम से भी प्राप्त होगा। प्रगणक के घर आने पर यह नंबर उन्हें अवश्य साझा करें।
जिला प्रशासन की अपील
कलेक्टर एस. जयवर्धन ने सूरजपुर जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना में सक्रिय भागीदारी निभाएं और स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से समय पर अपनी जानकारी दर्ज करें। आपकी सही और पूर्ण जानकारी से देश की वास्तविक तस्वीर सामने आती है और सरकारी योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंचता है।

व-गणना पोर्टल (Self Enumeration) के माध्यम से घर बैठे ही अपने परिवार और सुविधाओं से संबंधित जानकारी स्वयं भर सकेंगे। यह सुविधा संबंधित राज्य में हाउस लिस्टिंग शुरू होने से 15 दिन पहले उपलब्ध होगी और 15 दिनों तक सक्रिय रहेगी।
महत्वपूर्ण निर्देश

स्व-गणना पोर्टल पर प्रवेश करने के लिए पहले अपना राज्य/केंद्र शासित प्रदेश चुनें। इसके बाद:
परिवार के मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करें
अपनी भाषा का चयन करें
OTP के माध्यम से सत्यापन करें
मानचित्र पर अपने घर का स्थान चिन्हित करें
इसके पश्चात एक प्रश्नावली खुलेगी, जिसमें अधिकांश प्रश्न विकल्प आधारित होंगे। फोनेटिक एवं वर्चुअल कीबोर्ड की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। सभी जानकारी भरने के बाद ड्राफ्ट सेव करें, आवश्यकता अनुसार संशोधन करें और अंत में सबमिट करें।
सबमिट करने के बाद 11 अंकों का एससीआईडी (SCID) नंबर जारी होगा, जो SMS के माध्यम से भी प्राप्त होगा। प्रगणक के घर आने पर यह नंबर उन्हें अवश्य साझा करें।
जिला प्रशासन की अपील
कलेक्टर एस. जयवर्धन ने सूरजपुर जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना में सक्रिय भागीदारी निभाएं और स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से समय पर अपनी जानकारी दर्ज करें। आपकी सही और पूर्ण जानकारी से देश की वास्तविक तस्वीर सामने आती है और सरकारी योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंचता है।

By Roshan Kumar Soni

रोशन कुमार सोनी SurajpurNews24x7 के मुख्य संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का मैदानी समाचार कवरेज अनुभव है। उन्होंने विभिन्न पत्रकारों के साथ मिलकर स्थानीय और सामाजिक मुद्दों पर कार्य किया है। निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता उनकी पहचान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *