19 Nov 2026, Thu

रविवार मछली बाजार के सामने कचरे का अंबार, बदबू से स्थानीय लोग परेशान

रोशन कुमार सोनी

सूरजपुर न्यूज़ 24×7.in

सूरजपुर। शहर के रविवार (संडे) मछली मार्केट स्थित गोदाम के सामने भारी मात्रा में कचरा जमा होने से आसपास के लोग काफी परेशान हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह रास्ता आम लोगों के आने-जाने का प्रमुख मार्ग है, लेकिन कचरे के ढेर से उठ रही दुर्गंध और फैली गंदगी के कारण राहगीरों और आसपास के दुकानदारों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, श्यामदेव मंडल और बेटे के  रितेश मंडल द्वारा कथित तौर पर यहां कचरा फेंका जाता है। लोगों का आरोप है कि कई बार समझाने और आपत्ति जताने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ और उनकी बात भी नहीं सुनी जा रही है।

आसपास के लोगों ने नगर पालिका और संबंधित प्रशासन से जल्द सफाई कराने तथा सार्वजनिक मार्ग पर कचरा फेंकने पर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि लोगों को गंदगी और बदबू से राहत मिल सके।

नगर पालिका की सफाई व्यवस्था पर भी सवाल

सबसे बड़ा सवाल यह है कि सार्वजनिक रास्ते के किनारे लगातार कचरा जमा होने के बावजूद संबंधित विभाग की नजर इस ओर क्यों नहीं पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका से मौके का निरीक्षण कर तत्काल सफाई कराने और सार्वजनिक स्थान पर कचरा फेंकने की शिकायत की जांच करने की मांग की है।

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर यह पता लगाया जाए कि आखिर यहां नियमित रूप से कचरा कौन फेंक रहा है और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही क्षेत्र में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि राहगीरों और आसपास के लोगों को गंदगी तथा दुर्गंध से राहत मिल सके।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक जगह को कचरा डंपिंग स्थल बनने से रोकना नगर पालिका और संबंधित जिम्मेदार विभाग की जिम्मेदारी है। अब देखना होगा कि शिकायत के बाद प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

By Roshan Kumar Soni

रोशन कुमार सोनी SurajpurNews24x7 के मुख्य संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का मैदानी समाचार कवरेज अनुभव है। उन्होंने विभिन्न पत्रकारों के साथ मिलकर स्थानीय और सामाजिक मुद्दों पर कार्य किया है। निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता उनकी पहचान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *